फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विद्यालय का गेट गिरने से घायल बालक की मौत

विद्यालय का गेट गिरने से घायल बालक की मौत

Sun, 21 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय का गेट गिरने से घायल बालक की मौत

विज्ञापन






मड़िहान। गुरुवार रात देवरी गांव स्थित विद्यालय का गेट गिरने से नीचे दबकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही विद्यालय के सामने मां दुर्गा पंडाल में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामनरेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने पंडाल में मां दुर्गा पूजा का उत्सव चल रहा था। भक्तों की भीड़ में महिला बच्चे उपस्थित हुए थे। विद्यालय गेट पर प्रसाद वितरण हो रहा था। प्रसाद के लिए भक्त कतार में लगे थे। अगल बगल से बच्चे प्रसाद पाने के लिए खड़े थे। अचानक भीड़ के धक्के से लोहे का गेट उखड़ कर गिर पड़ा। पास में खड़ा देवरी गांव निवासी राजमन का पांच वर्षीय पुत्र राजमन दबकर घायल हो गया। इलाज के लिए आनन फानन उसे सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए भेज दिया गया। परिजन उसे लेकर मंडलीय चिकित्सालय आ रहे थे बालक ने दम तोड़ दिया। संयोग था कि और बच्चे गेट की चपेट में नही आए। इधर, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




विद्यालय का गेट गिरने से घायल बालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed