फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शव रखकर लगाया जाम

शव रखकर लगाया जाम

Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शव रखकर लगाया जाम
मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित सड़क दुर्घटना में एक वाहन ऐजेंसी के डेंटर की बुधवार को हुई मौत मामले में ग्रामीणोें ने मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को वाहन एजेंसी के सामने शव लखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक चले जाम के दौरान मिर्जापुर-चुनार मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर बृजेश तिवारी एजेंसी के लोगों को बुलाकर आमने सामने बात कराई। एजेंसी की ओर से 15 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये का चेक दिया गया। सीओ ने सरकारी सहायता भी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के कतरन गांव निवासी ओम प्रकाश उर्फ पिंटू सरोज (20) पुत्र मानिकचंद्र सरोज भरूहना स्थित एक वाहन एजेंसी के गैराज में डेंटर का काम करता था। बुधवार को एजेंसी के कर्मचारियों ने उसे कंपनी की एक नई गाड़ी सोनभद्र पहुंचाने के लिए दिया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर सोनभद्र के लिए रवाना हुआ। वह जैसे ही राजगढ़ के पास पहुंचा कि सामने से एक बाइक सवार अचानक आ गया जिसे बचाने में उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई। आसपास के लोगों ने ओमप्रकाश को बाहर निकाला। आनन फानन में जिला चिकित्सालय भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। बुधवार की शाम ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर घर ले गए लेकिन दाहसंस्कार नहीं किया। रात भर शव को घर रखे रहा। गुरुवार की सुबह सात बजे ग्रामीण परिवार के साथ शव लेकर भरूहना स्थित एजेंसी पहुंचे और उसके गेट के बाहर शव रखकर मिर्जापुर वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। कहा कि जब कंपनी के लोगों को पता था कि वह ठीक से गाड़ी नहीं चला पाता है तो फिर क्यों उसे गाड़ी लेकर भेज दिया। ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed