{"_id":"59e25b494f1c1bce538b77c7","slug":"121508006729-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत कर वृद्ध की बदमाशों ने की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत कर वृद्ध की बदमाशों ने की पिटाई
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी हुब्बन खां उर्फ निजामुद्दीन खां 60 को अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार को मुंह बंद कर जबरन वाहन में बैठा लिया। बाद में नाम पूछने के बाद इलाहाबाद में हुब्बन को मुक्त कर गया। शनिवार को देर शाम उन्होंने अपने घर पहुंचने के बाद लहंगपुर पुलिस चौकी पर घटना की तहरीर दी।लालगंज थाना के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बामी निवासी हुब्बन उर्फ निजामुद्दीन शुक्रवार की रात अपने मकान के बार ट्रैक्टर के पास चारपाई पर सोए हुए थे। रात में लगभग दो बजे सफारी वाहन से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने हुब्बन के मुंह को कपड़े से दबा कर जबरन उठा कर वाहन में बैठा लिया। दो किलोमीटर दूर जाने के बाद मुंह से कपड़ा हटाया गया। रास्ते भर बदमाश पिटाई करते हुए भोर में इलाहाबाद पहुंचने के बाद बदमाशों ने उनका नाम पूछा हुब्बन द्वारा नाम बताये जाने पर पिटाई कर भगा दिए। हुब्बन चंगुल से मुक्त होने के बाद रामबाग से भाग कर नैनी अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे तब जान में जान आई। रिश्तेदारों ने बामी स्थित हुब्बन के घर जानकारी दिया। परिजनों ने सायंकाल वापस आने के बाद लहंगपुर चौकी मे घटना की तहरीर दी गई। इस घटना से गांव मे दहशत है।