{"_id":"5b0eef854f1c1bac6e8b55f7","slug":"11527705477-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के पति ने छात्र का किया था हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के पति ने छात्र का किया था हत्या
Updated Thu, 31 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव निवासी अतुल पटेल की हत्या प्रेम प्रपंच में हत्या हुई थी। वारदात को उसकी प्रेमिका के पति ने अपने रिश्तेदारों व पत्नी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी व ईंट को बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्घ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) एके सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि चुनार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव निवासी अतुल पटेल पुत्र बेचूराम का जलालपुर माफी गांव निवासी रामनगीना उर्फ बबलू की पत्नी कौशिल्या देवी से पिछले कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी रामनगीना को हुई तो उसने कड़ी नाराजगी जताई। दोनों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने के लिए मना किया। फिर भी दोनों नहीं माने और एक-दूसरे से मिलते रहे। इससे नाराज होकर रामनगीना ने अतुल की हत्या करने की योजना बनाई। हत्या में अपनी पत्नी कौशिल्या, रिश्तेदार श्याम सुंदर, तथा सोनू को शामिल कर लिया। 28 मई को अतुल को बुलाकर पत्नी के साथ अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपटटी गांव स्थित अपने ससुराल ले गया। रात को शराब पिलाने के बाद उसे सिवान की ओर ले गया जहां श्याम सुंदर, सोनू तथा पत्नी कौशिल्या के साथ मिलकर उसका गला दबाकर और डंडे से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बैकुंठपुर नहर के पास फेंककर फरार हो गए। जानकारी होने पर मृतक के चाचा अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी चंदौली भागने की फिराक में अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं। जानकारी होते ही अदलहाट थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, नरायनपुर चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह पहुंचे और सभी को गिरफ्तार कर लिया।