{"_id":"5a7de60e4f1c1b05738b6820","slug":"11518200334-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान शटर चाड़कर चोरों ने सात लाख के जेवरात चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान शटर चाड़कर चोरों ने सात लाख के जेवरात चुराया
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के कलवारी गांव स्थित एक सराफा की दुकान का गुरुवार की रात शटर चांड़ कर चोर 15 सौ रुपये नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का जेवरात उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद घटना को संदिग्ध बताया।
कलवारी निवासी सुरेश ने अपने मकान में ही आभूषण की दुकान खोल रखी है। प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर अंदर कमरे में सोने चले गए। इसी बीच पहुंचे चोर दुकान के शटर को चांड़ कर ऊपर से अंदर घुस गए। पूरी दुकान को खंगालते हुए अंदर रखी आलमारी को तोड़ कर उसमें रखे 15 सौ नगदी, छह किलो चांदी और सौ ग्राम के सोने के जेवरात उठा ले गए। सुबह सुरेश की नींद खुली तो दुकानदार ने देखा कि शटर से रोशनी आ रही थी। दुकान खोला तो आलमारी गायब देख दंग रह गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। खोजबीन की गई तो आलमारी घर के पीछे टूटी हुई मिली। दुकानदार ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही वह चांदी का जेवरात बनाने के लिए चांदी खरीद कर ले आया था। इसके साथ ही सोने के जेवरात भी बनाए था। जिसे बेचने वाला था लेकिन इसी बीच सारा सामान चोरी हो गया। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई जा रही है।