{"_id":"59b04e8d4f1c1bf97f8b47f1","slug":"11504726669-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने तीन बैंकों का किया निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अधीक्षक ने तीन बैंकों का किया निरीक्षण
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार की दोपहर रमईपट्टी में तीन बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पंजाब नेशनल बैंक की सुरक्षा के लिए तैनात सिपाही सुजीत राय के गैरहाजिर होने पर निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक बुधवार की दोपहर अचानक रमईपट्टी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सुरक्षा जांचने पहुंचे। उन्होंने बैंकों के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाया तो एक पुलिस कर्मी ड्यूटी से गायब मिला। पूछताछ करने पर साथ मौजूद दूसरा पुलिस कर्मी उसके बारे में कुछ नहीं बता पाया। इस वह भड़क गए और लापरवाही से ड्यूूटी करने के आरोप में उसे निलंबित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक में लगे सीसी कैमरे को देखा। वहां मौजूद गार्ड को भी चेक किया। उस के बाद स्टेट बैंक का निरीक्षण किया। वहां भी तैनात पुलिस कर्मियों के बारे में जाना। सीसी कैमरे देखे और कैश की सुरक्षा के बारे में बैंक मैनेजर से पूछा। मिशन कंमाउंड में मौजूद आईसीआईसीआई बैंक की सुरक्षा का भी जायजा लिया। वहां के मैनेजर से कहा कि अगर कोई संदिग्ध दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन