{"_id":"5c115c16bdec2241b3027e69","slug":"111544641558-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला शव शिवा का था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में मिला शव शिवा का था
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा । छातों गांव के पास निर्जन स्थल पर मंगलवार की शाम युवक की हत्या कर फेंकी अधजली हुई लाश मिली। देर रात एसपी विपिन मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट, सीओ आपरेशन, सीओ चुनार सहित अहरौरा व जमालपुर थाने की फोर्स जुट गई । रात में ही जमालपुर क्षेत्र से पांच दिन पूर्व अपहृत युवक के रूप में मृतक की मां ने पहचान किया । बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जमालपुर गांव निवासिनी मृतक शिवा सिंह (36) की मां ने विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की पांच लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। जमालपुर पुलिस ने बीते छह दिसंबर को हत्या की पुष्टि नहीं हो पाने से युवक को मारपीट कर अपहरण का मुकदमा पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया था। शव को छिपाने के उद्देश्य से उसे अहरौरा थाना क्षेत्र के छातों गांव के पास स्थित जंगल में बोरे में भरकर फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने बोरे में आग लगा दिया । जिससे युवक के शरीर का काफी हिस्सा जल गया । मंगलवार की शाम अहरौरा पुलिस को सूचना मिली कि छातों गांव के पास एक युवक की अधजली हुई लाश पड़ी है । लाश मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर अनुमानित स्थल पर पहुंच गए । शक के आधार पर जमालपुर पुलिस ने गायब शिवा की मां विजय लक्ष्मी व उसकी पत्नी सविता को भी रात में बुला लिया । अधजली शव को देखते ही उसकी मां ने पहचान की।