Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SPO critically injured after being hit by a Scorpio outside the police outpost

Fatehabad News: पुलिस चौकी के बाहर गाड़ी की टक्कर से एसपीओ गंभीर घायल

Fri, 13 Nov 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
SPO critically injured after being hit by a Scorpio outside the police outpost
घायल एसपीओ को अस्पताल लेकर जाते हुए स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। रतिया रोड पर गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी के बाहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एसपीओ नरेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में ढाबी कलां निवासी नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

एसपीओ नरेंद्र डाक लेकर शहर थाना जाने के लिए चौकी से बाहर आए थे। इसी दौरान फतेहाबाद से रतिया की तरफ जा रही स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने घायल एसपीओ को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों और वाहन की रफ्तार की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed