Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in shop due to a short circuit in a deep freezer; children trapped in the building.

Ghaziabad News: डीप फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, मकान में फंसे बच्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in shop due to a short circuit in a deep freezer; children trapped in the building.
आग लगने से जला सामान। स्रोत: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। मुकुंद नगर में शुक्रवार शाम एक दुकान में रखे डीप फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान के ऊपर बने मकान में आग का घना धुआं भरने से वहां मौजूद बच्चों समेत परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। धुएं से घिरे लोगों ने बचाव के लिए छत पर शरण ली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने के साथ छत पर फंसे बच्चों और अन्य लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। हादसे में दो लोगों को हाथ झुलस गए जिन्हें संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीएफओ सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि फायर स्टेशन कोतवाली को शुक्रवार शाम 7:11 बजे मकान नंबर-360, मुकुंद नगर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद एफक्यूआरवी और दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। जांच में पता चला कि दुकान में रखे डीप फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग से निकला घना धुआं पहली मंजिल पर बने आवासीय मकान में फैल गया था। इससे वहां मौजूद बच्चों और अन्य लोगों के लिए नीचे उतरना मुश्किल हो गया। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पहले दुकान में लगी आग बुझाई और फिर छत पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान निशांत (35) पुत्र विजय कुमार और विजय कुमार (67) पुत्र लालचंद के हाथ झुलस गए। दोनों खुद उपचार के लिए संतोष अस्पताल चले गए। दमकल टीम ने आग बुझाने के बाद कूलिंग की कार्रवाई भी पूरी की। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed