{"_id":"6af74cb6d9c0bb43170a3453","slug":"car-hits-a-sevadar-volunteer-at-the-gurudwara-on-freeganj-road-condition-critical-hapur-news-c-135-1-hpr1001-151960-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फ्रीगंज रोड पर गुरुद्वारे के सेवादार को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फ्रीगंज रोड पर गुरुद्वारे के सेवादार को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन
हापुड़। गुरुद्वारे में प्रभात फेरी के लिए सेवा देने के लिए लखनऊ से हापुड़ लौटे सेवादार को फ्रीगंज रोड पर कार ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने कार सवारों को दबोचकर सेवादार को कार के नीचे से निकाला। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर जनपद के गांव पिलखानी निवासी दर्शन सिंह मेरठ तिराहा स्थित गुरुद्वारे में सेवादार हैं। पिछले कुछ दिनों से वह लखनऊ स्थित गुरुद्वारे में गए हुए थे। यहां जल्दी ही प्रभात फेरी निकाली जाती है, इसके लिए वह बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रेन से हापुड़ पहुंचे थे। जैसे ही वे तहसील चौपला पर पहुंचे तो तहसील चौपले से मुड़ी एक अनियंत्रित कार ने कार ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया। वे कार के नीचे फंस गए और लोगों ने उन्हें कार को उठाकर निकाला। लोगों ने कार चालकों को दबोचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार नशे में धुत थे।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।