{"_id":"5ad0f5614f1c1b65098b45f0","slug":"111523643745-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की हादसे में मौत
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजापुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे ट्रक से कुचलकर जमुई निवासी बाइक सवार धनंजय (38) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी दुर्घटना में आटो की टक्कर से जमुई गांव निवासी पोस्टमास्टर घायल हो गए।
मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी धनंजय (38) दवा के लिए सुबह राजगढ़ गया था। घर वापस आते समय राजापुर गांव के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे में धनंजय की घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक ट्रक में फंस गई थी। धनंजय हेलमेट नहीं पहने था। लोगों का कहना है कि अगर वह हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जटाशंकर तिवारी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। परिवार में धनंजय की पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
उधर, जमुई गांव निवासी लल्लूराम मड़िहान डाकखाना में पोस्टमास्टर के पद पर नियुक्त हैं। सुबह आठ बजे वह घर से मड़िहान जाने के लिए घोरावल मार्ग पर साधन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच असंतुलित आटोरिक्शा की टक्कर से वह घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में कराया गया। चालक बिना लाइसेंस के फर्राटा भर रहा था।