फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   इलाहाबाद से गायब हुआ बालक विंध्याचल में मिला

इलाहाबाद से गायब हुआ बालक विंध्याचल में मिला

Sun, 03 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से गायब हुआ बालक विंध्याचल में मिला
इलाहाबाद से अपहृत बालक मिला
विज्ञापन

जीआरपी ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन से किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विंध्याचल। इलाहाबाद के कीडगंज थाना क्षेत्र से एक दिसंबर को अपहृत किए गए बालक को शनिवार की भोर जीआरपी ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से बरामद कर लिया। बालक ने तीन लोगों द्वारा अपहरण की बात बताई है। पुलिस ने उसके माता-पिता और कीडगंज थाने को इसकी सूचना दी। परिवार के लोग सुबह दस बजे विंध्याचल पहुंचे कुछ राजनीतिक कारणों से बालक का अपहरण कराने का आरोप लगाया।
कीडगंज नई बस्ती मोहल्ला निवासी अजय प्रकाश शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र आयुष शर्मा का एक दिसंबर को स्कूल से लौटते समय बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला तो शाम साढ़े छह बजे कीडगंज थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को भोर में चार बजे विंध्याचल के जीआरपी चौकी प्रभारी सत्येंद्र नारायण राय ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक बालक को देखकर पूछताछ की तो उसने बताया कि इलाहाबाद के बाई का बाग स्थित कोचिंग से घर जा रहा था। कोचिंग से थोड़ी दूर पर तीन लोगों ने मुंह पर रुमाल लगा कुछ सुंघाया और गाड़ी में बैठा लिया। वे विंध्याचल ले आए। जहां सेे ट्रेन से कहीं लेे जाने वाले थे कि पुलिस को देखते वे फरार हो गए। चौकी प्रभारी ने सीओ जीआरपी मोनिका चडढा तथा कीडगंज थाने पर संपर्क किया और परिवार वालों को सूचना दी। पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि राजनीतिक कारणों से और फिरौती के लिए उनके बेटे का अपहरण किया गया था।
विज्ञापन

कोट
एक दिन पूर्व बालक को विंध्याचल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। वह अपरहण की बात बता रहा है। मामले जांच की जारी है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-माजिद अफसार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed