{"_id":"5c86ae25bdec2213e3053e2c","slug":"101552330277-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसमिशन का तार टूटकर गिरा, तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसमिशन का तार टूटकर गिरा, तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। तहसील के पास इलाहाबाद ओबरा ट्रांसमिशन लाइन का डीसी तार सोमवार की दोपहर अचानक गिर गया। हादसे के दौरान तार के नीचे पत्थर तोड़ रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। इससे लगभग तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। घटनास्थल और विभाग में अफरातफरी का माहौल मच गया।
बताते हैं कि इलाहाबाद ओबरा डीसी लाइन का तार ट्रांसमीटर टावर से सस्पेंशन क्लैम्प का हुक छिटक गया। इसके चलते डिस्क समेत तार नीचे आकर दूसरे तार पर गिरकर फंस गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तार गिरते देख नीचे पत्थर तोड़ रहे 12 से अधिक मजदूर भाग खड़े हुए। जानकारी होते ही अगल-बगल और विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। हालांकि सूचना लगते ही विभागीय इंजीनियर अजय तिवारी के नेतृत्व में टीम आधे घंटे में घटनास्थल पर मरम्मत करने पहुंच गई। दो घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद पुन:बिजली संचालित हो पाई। इस संबंध में विभागीय अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जांच के बाद पता चल सकेगा कि पत्थर अथवा तेज हवाओं के झटके से तार गिरा। एक दशक पूर्व भी होली के त्योहार पर सैकड़ों मजदूरों का मड़हा समेत गृहस्थी का सामान विस्फोटक से जलकर खाक हो गया था। तत्कालीन एसडीएम कैलाशनाथ सिंह के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।इस बार भी मजदूर होली त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे थे।