{"_id":"5c34f4a1bdec2257114a9dc2","slug":"101546974369-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। मध्यप्रदेश के सतना से पशुआहार( चूनी ) लादकर आजमगढ़ जा रहा ट्रक मंगलवार की भोर तीन बजे रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर करीब 50 फिट गहरे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खाई में गिरते समय ही खलासी रघुनंदन पटेल ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने ट्रक चालक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक ट्रक चालक के परिजन तथा ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार एमपी के गांव बढ़वार, थाना रामनगर, जिला सतना निवासी 23 वर्षीय ट्रक चालक द्रविड़ पटेल सोमवार को सतना से ही पशु आहार लादकर चला था। मंगलवार की भोर में ऊंचाई पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी की सड़क से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। दुर्घटना में जीवित बचे खलासी रघुनंदन पटेल के मुताबिक ब्रेक फेल होते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक द्रविड़ ने ट्रक को नियंत्रित्र करने का प्रयास किया लेकिन गति तेज होने के कारण उसकी तमाम कोशिश के बाद भी ट्रक पलटते हुए गहरे खाई में गिर गया। खलासी रघुनंदन पटेल भी ट्रक चालक के गांव का ही निवासी है । दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृत ट्रक चालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।