फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   होलिका स्थल पर कब्जा करने से ग्रामीण नाराज

होलिका स्थल पर कब्जा करने से ग्रामीण नाराज

Tue, 27 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
होलिका स्थल पर कब्जा करने से ग्रामीण नाराज
जमालपुर। क्षेत्र के चैनपुरा गांव के लोगों ने होलिका स्थल बदलने के विरोध में सोमवार को गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास चक्काजाम कर दिया जिससे ओइनवा-गोगहरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान प्रदर्शन कर धरना भी दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से ग्रामसभा की जमीन पर होलिका दहन किया जाता था लेकिन ग्राम प्रधान की मिलीभगत से कुछ लोगों ने होलिका स्थल पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के सहयोग से सड़क पर होलिका स्थापित करवा दिया जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने सड़क हटा कर पुराने स्थान पर होलिका स्थापित करने कि मांग को लेकर जाम लगाया।
विज्ञापन

चैनपुरा गांव के कुछ लोगों ने पुराने होलिका स्थल पर कब्जा कर शौचालय का निर्माण करा दिया है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराते हुए होलिका स्थापित करने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर आनन फानन में पुलिस एवं ग्राम प्रधान ने ओइनवा -गोगहरा मार्ग पर चैनपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास होलिका स्थापित करा दिया। ओईनवां-गोगहरा मार्ग के बीच में होलिका स्थापित होने से चैनपुरा गांव के समीप सड़क पूरी तरह जाम हो गई है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर लगा कर आना जाना पड़ रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को मार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन किया। गांव के कुछ मानिंद लोगों ने ग्राम प्रधान से बात कर मामले को हल कराने के आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। इस मौके पर संझारी देवी, दुइजी, मीना, प्रेमा, परशुराम, शिवचंद, मनउ, भोला, रामललित, प्यारेलाल, श्यामा, दुर्गा ,कमलेश, पंकज, राममूरत, शिवमूरत, राजेश, हीरा, कल्लू, रामधीन, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed