नरायनपुर। राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर स्थित परसबंधा बाजार में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों से नकदी समेत हजारों के सामान चुरा लिए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदारों ने नरायनपुर चौकी में चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
दुकानदारों ने बताया कि देर शाम अपनी दुकान में ताला बंद कर घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने चोरी होने की जानकारी दी। पड़ोसियों ने बताया कि चोरी करने के पूर्व चोरों ने आस-पास के घरों के बाहर जल रहे बल्ब को निकाल दिया था। रसूलपुर खजुरौल निवासी शिवराज सिंह की रिपोयरिंग की दुकान है। उसके दुकान से चोर 25 हजार के दो मोटर, एक सबमर्सिबल पंप, एक पंखा उठा ले गए। कमालपुर निवासी इकबाल की सिलाई की दुकान है। चोर उसके दुकान में सिलाई करके रखी गई 15 हजार के 15 जोड़ेेेे पैंट-शर्ट चोरी कर ले गए। इसके बादइ चोर जनरल स्टोर के दुकानदार संजय कुमार ग्राम नियामतपुर खुर्द के के दुुकान में रखे सिगरेट व 20 हजार से भरा गुल्लक और जनरल स्टोर के दुकानदार संतोष सिंह ग्राम बघेड़ी निवासी के दुकान में रखा पांच हजार नगदी और सामान ले गए। चोरी की घटना के बाद दुकानदारों ने चोरी की तहरीर पुलिस चौकी नरायनपुर में दे दिया है। मुख्य मार्ग पर स्थित बाजार में अगल बगल के चार दुकानों में चोरी की घटना के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है।