{"_id":"646fb1015269c17f8009c394","slug":"cousins-missing-from-sonbhadra-recovered-in-chandauli-mirzapur-news-c-20-1-223057-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सोनभद्र से लापता चचेरी बहनें चंदौली में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सोनभद्र से लापता चचेरी बहनें चंदौली में बरामद
विज्ञापन
मड़िहान। सोनभद्र से लापता तीन चचेरी बहनों को सोनभद्र पुलिस ने बृहस्पतिवार गो सुबह चंदौली जिले के लतीफशाह से बरामद कर लिया। तीनों को मेडिकल के लिए भेज दिया। इस मामले में सोनभद्र के शाहगंज थाने की पुलिस मड़िहान थाना क्षेत्र से पकड़े गए एक युवक और ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी तीन चचेरी बहनें बुधवार को दोपहर में बाजार सामान खरीदने के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजन खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर फिरौती के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। उस दौरान परिजन 10 हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की। इसके बाद सोनभद्र के शाहगंज थाने की पुलिस सक्रिय हुई तो आरोपी युवक का लोकेशन मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में मिला। इसके पहले युवक ने राबर्ट्सगंज में मौजूद होने की बात कहकर परिजनों को बुलाया था। उधर, सोनभद्र पुलिस की सूचना पर मड़िहान पुलिस ने गंगापुर गांव स्थित आरोपी युवक को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस युवक से पूछताछ कर तीनों बहनों की खोजबीन में जुटी रही। पुलिस कभी इमिलियाचट्टी तो कभी चुनार में लोकेशन मिलने पर छानबीन करती रही।
इस बीच युवक से कड़ाई से पूछताछ के बाद ऑटो चालक को सौंपने की जानकारी मिली। उधर, ऑटो चालक का मोबाइल फोन बंद होने से उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा था। ऑटो चालक तीनों बहनों को चंदौली स्थित लतीफशाह छोड़कर घर के लिए चल दिया। इस बीच मड़िहान थाना क्षेत्र के भावा बाजार पहुंचकर ऑटो चालक मोबाइल फोन से बात करने लगा। पुलिस ने उसी समय उसे भावां से पकड़ने में सफल हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद ऑटो चालक के बताने पर पुलिस ने चंदौली के लतीफशाह से तीनों बहनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों बहनों को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीओ मड़िहान अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मड़िहान पुलिस के सहयोग से सोनभद्र के घोरावल थाने की पुलिस ने तीनों बहनों को चंदौली के लतीफशाह से बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को साथ ले गई है। मामले की जांच सोनभद्र पुलिस कर रही है।