फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Counting of votes will take place today in City Block

Mirzapur News: सिटी ब्लॉक में आज होगी वोटों की गिनती

Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will take place today in City Block
मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के नुआंव में ग्राम प्रधान पद मतदान के बाद शुक्रवार को सुबह आठ बजे ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना होगी। एक टेबल पर मतों की गिनती कराई जाएगी। मतगणना से पहले कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण को दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (त्रिस्तरीय उप निर्वाचन) प्रियंका निरंजन ने बताया सिटी ब्लाक के नुआंव में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए चुनाव के बाद मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक प्रथम, द्वितीय व तृतीय नियुक्त कर दिए गए हैं। मतगणना शुरु होने से पहले सभी मतगणना कर्मियों को सुबह छह बजे से सात बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (त्रिस्तरीय उप निर्वाचन) ने बताया कि मतगणना कार्मिक 21 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह छह बजे पहुंचेंगे और मतगणना समाप्ति तक रिटर्निंग आफिसर के अधीन रहेंगे। खंड विकास अधिकारी सिटी मुनीश कुमार सिंह ने बताया मतगणना स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed