फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Council members created a ruckus for bonfire and lighting arrangements

Mirzapur News: अलाव और प्रकाश व्यवस्था के लिए सभासदों ने किया हंगामा

Sun, 05 Jan 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Council members created a ruckus for bonfire and lighting arrangements
चुनार। नगर पालिका बोर्ड की शनिवार को कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कुछ सभासदों ने अलाव, प्रकाश आदि की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। हंगामा करने के साथ ही सभासद धरने पर बैठ गए। इसके चलते बैठक की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। सभासद अलाव जलवाने, आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने, प्रकाश की अच्छी व्यवस्था कराने आदि मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सभासदों को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजपति बैस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद शाम लगभग पौने सात बजे तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह मौके पर पहुंचे और सभासदों को समझाया। उन्होंने रविवार से ही और ज्यादा जगह अलाव जलवाने का आश्वासन दिया और उच्चाधिकारियों से बात कर अन्य समस्याओं का समाधान कराने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा। इसके बाद सभासदों ने धरना समाप्त किया। धरने पर बैठे सभासद छह माह के आय-व्यय का उपलब्ध कराने की मांग भी कर रहे थे। उनका आरोप था कि मनमाने तरीके से गृहकर व जलकर लगाया जा रहा है। धरने में सभासद गौतम बाबू जायसवाल, किशन मोदनवाल, अवनीश राय, विकास कश्यप, मदन लाल, विक्रम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed