फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   coronavirus report in mirzapur six people foun corona positive

Coronavirus: मिर्जापुर में बैंककर्मी समेत छह की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चार दिन के लिए बैंक बंद

Thu, 09 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
coronavirus report in mirzapur six people foun corona positive
मिर्जापुर। जिले मेें बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों की रफ्तार पर कुछ हद तक ब्रेक लगा। बृहस्पतिवार को छह नए पाजिटिव मरीज मिले। इसमें जमालपुर थाना क्षेत्र में एक बैंककर्मी है। नगर के बरियाघाट, मोर्चाघर, मसारी, कुशवाहा नगर, जमालपुर, बबुरा विंध्याचल से छह संक्रमित मिले है। छह पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 214 हो गई, पर छह दूसरे जिलों के पाजिटिव मरीजों को पोर्टल से हटा दिया गया। इस कारण कुल संक्रमितों की संख्या 208 ही है। सात संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दी गई। जिले से 92 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 114 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार 11वें दिन कोरोना मरीज मिले। अन्य दिनों की तरह बृहस्पतिवार को संख्या कम रही। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 266 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें छह पाजिटिव मिले हैं। अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांजिटिव में एक युवक बरियाघाट का निवासी है। जो दिल्ली से लौटा था और वाराणसी में जांच कराया था। दूसरा मोर्चाघर निवासी महिला है। तीसरा मसारी गांव निवासी पुरुष है। चौथा कुशवाहा नगर निवासी पुरुष है। जो प्रयागराज में भर्ती है। पांचवा अदलहाट में किराए पर रहने वाला जमालपुर के एक बैंक में काम करने वाला पुरुष है। छठवां बबुरा विंध्याचल का निवासी है। मोर्चाघर, मसारी, बरियाघाट निवासी बृहस्पतिवार को आईसालेशन में भर्ती करा दिया गया। पूर्व में मिले अन्य को भी भर्ती कराया गया। सात लोगों को छोड़ा गया। इसमें सिनहर कला का पुरुष, बसेवरा का पुरुष, बेलतर के तीन पुरुष, गोरखी गांव का एक पुरुष और पुलिस लाइन का एक सिपाही है।बृहस्पतिवार को 338 लोगों का सैंपल लिया गया। अब तक आठ हजार 261 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन

चार दिन के लिए बैंक बंद
जमालपुर। क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के एक कर्मचारी पाजिटिव होने के बाद बैंक को बंद कर दिया गया। प्रयागराज निवासी बैंककर्मी अदलहाट में किराए के मकान में रहते है। एक सप्ताह से तबीयत खराब थी। जांच में पाजिटिव मिलने चार दिन के लिए बैंक बन्द कर दिया गया। इलाहाबाद बैंक के जीएम वीके दीक्षित ने बैक बंद कर सभी कर्मचारियों का जांच कराने का आदेश दिया। बैंक के फील्ड अफर के संक्रमित होने से क्षेत्र में लोग परेशान है। प्रबंधक सिंधु धारी सिंह ने बताया तबियत खराब होने पर उन्हें एक सप्ताह पहले घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed