फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Container driver injured in the accident died during treatment

Mirzapur News: हादसे में घायल कंटेनर चालक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 05 Jun 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Container driver injured in the accident died during treatment
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी मेंं शनिवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक की शनिवार को ही देर शाम मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के जसराना थाने के ग्राम कटेना निवासी बबलू यादव (32) खलासी राहुल (23) के साथ मध्य प्रदेश से कंटेनर पर कोरियर सामग्री लादकर आ रहे थे। शनिवार को ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक कंटेनर का ब्रेक फेल हो जाने पर कंटेनर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में कंटेनर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक और खलासी को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां शनिवार की रात इलाज के दौरान कंटेनर चालक बबलू यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल खलासी राहुल यादव का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद शनिवार को ही देर रात कंटेनर चालक के भाई अंकुर यादव के साथ अन्य परिजन भी मंडलीय अस्पताल पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कंटेनर चालक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed