फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress workers will go among the public and explain the problem of toll gate.

Mirzapur News: कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर टोल गेट की समस्या बताएंगे

Sun, 07 Jun 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Congress workers will go among the public and explain the problem of toll gate.
मिशन कंपाउंड ​स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते पार्टी के जिलाध्यक्ष - फोटो : Archive
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि अहरौरा के टोल गेट के प्रदर्शन के लिए शासन ने आश्वासन दिया था कि वे 15 दिनोण्मे के अंदर फ्री पास जारी करेंगे। अहरौरा और विंध्याचल के टोल गेट को हटाने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रकरण का पत्र छपवाकर जनता के बीच जाएंगे और असलियत बताएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, कोई कार्रवाई नहीं हुई। 20 किलोमीटर के दायरे में भी लोगोंं को फ्री पास जारी नहीं किया गया। इसके लिए अब कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि राज्यसभा सांसद व उप नेता प्रमोद तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अहरौरा और विंध्याचल के फर्जी टोल टैक्स को हटाने के लिए मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिले के सांसद व विधायक इतने विरोध प्रदर्शन के बाद भी न जाने कहां सोए हैं। कौन सी ऐसी विवशता और स्थिति है कि यह लोग आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। जनता से लूट को बंद नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में भ्रमण कर पर्चा बांटा। इसमें शिव शंकर चौबे, दीपचंद जैन, राजेश मिश्रा, राजधर दुबे, तुलसीदास गुप्ता, रामनाथ दुबे, मनीष दुबे, रमेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed