फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress protest against Agneepath plan

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 27 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against Agneepath plan
जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। जिला मुख्यालय सहित तहसीलों पर भी प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने चुनार में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार नौजवानों को धोखा दे रही है। पूर्व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन दीपचंद जैन एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध किया जाएगा। सत्याग्रह में राजधर दुबे, जनार्दन पांडेय, स्वरूप सिंह, जफर इकबाल, अर्चना चौबे, अमर दुबे, शबनम अंसारी, अबरुन निशा आदि शामिल थे। चुनार तहसील मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गयी अग्निपथ योजना देश और युवाओं के हित में नहीं है। इसलिए कांग्रेस इसका विरोध करती है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता व संचालन राजेश मिश्र ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, तुलसीदास गुप्ता, हुबलाल सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, अमर नाथ निषाद, अख्तर अली, डब्लू मिश्रा, न्याज अहमद खां, शिव कुमार सिंह, शैलेश चंद्र पाठक, महेन्द्र कुमार सिंह, गुलाब मिश्रा, श्यामधर उपाध्याय, मार्कंडेय पाठक आदि मौजूद रहे। ब्लॉक मुख्यालय पर रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, भूपेंद्र शुक्ला, जनार्दन पाठक, द्वारिका पाल, कृष्ण गोपाल चौधरी, इश्तियाक अंसारी, डॉ.छवि राज पाल, बंधु यादव, राजा दुबे आदि ने सत्याग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed