फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress demonstrated against the price hike of petroleum products

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against the price hike of petroleum products
मिर्जापुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस, पेट्रोल, डीजल, सरिया सहित अन्य जरूरी सामान के बढ़ते हुए दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में चुनार विधानसभा के नरायनपुर में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा चुनाव के पहले सभी सामानों के दाम घटा दिए गए। जब चुनाव खत्म हो गया तो सभी सामानों के दाम बढ़ने शुरू हो गए। ऐसी घटिया सोच वाली सरकार जो आम आदमी को गुमराह करके उनके जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। कहा कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। महंगाई का विरोध करते हुए गुलाब चंद्र पांडेय ने कहा योगी- मोदी के बातों में और काम में कितनी अंतर है बढ़ती महंगाई से से अंदाजा लगाया जा सकता है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से कैलाश प्रजापति, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख इश्तियाक अंसारी, मार्कंडेय पाठक, गुलाब प्रजापति, बंसी प्रजापति, अनमोल प्रजापति, बबलू पटेल, आयुष, मोनू, नंदू, राजू भारती, रिंकू, दिनेश, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हलिया : कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम आदमी को तिल-तिल कर मरने को मजबूर कर दिया है। आज देश के लोग स्वयं को कोस रहे हैं। कहा कि कोविड की विभीषिका का सामना करने के साथ-साथ लोगों को अब महंगाई की मार का भी सामना करना पड़ रहा है। देश के करोड़ों लोग बेरोजगारी के शिकार हो गए हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला महासचिव अमरनाथ पांडेय, इश्तियाक अंसारी, जिला पंचायत सदस्य ई. कृष्ण गोपाल चौधरी, रोशन दुबे, श्रीकांत तिवारी, राजकुमार सिंह, बंधु यादव ,विनय पांडेय, दिलीप कुमार तिवारी, परशुराम मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed