फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress, Ad.S. candidates nominated

कांग्रेस, अद एस के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congress, Ad.S. candidates nominated
मिर्जापुर। पंचायत चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कांग्रेस व अपना दल एस सहित कई निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें से कांग्रेस व अपना दल एस के प्रत्याशी एक साथ नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिला अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थित 17 जिला पंचायत के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में ई.कृष्ण गोपाल चौधरी, मीना चौधरी, आरती पटेल, राम विष्णु शर्मा, गीता कोल, महेश बिंद, दयाराम बिंद, अनिल कुमार, हरीश चंद्र बिंद, रिंकी, अंजना पांडेय, कृष्णा कुमारी, सुषमा देवी, कलावती कोल, श्याम कुमारी कोल शामिल रहीं। इसके पूर्व पार्टी के 15 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मकसूद खान, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शशिभूषण दुबे, अमिताभ पांडेय आदि मौजूद थे। इसी क्रम में अपना दल (एस) के सभी घोषित उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया। बृहस्पतिवार को 18 उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। इससे पूर्व पार्टी के पांच उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। नामांकन करने वाले उम्मीदवाराें में जमालपुर वार्ड से मीरा देवी, वार्ड दो से वरुणेंद्र, वार्ड पांच से सावित्री देवी, नरायनपुर विकास खंड के वार्ड तीन से बजरंगबली, वार्ड चार से हंसलाल, राजगढ़ के वार्ड एक से सुषमा कुमारी, दो से कन्हैया लाल कोल, तीन से रिंकी देवी, चार से सरस्वती देवी शामिल रहीं। इनके अलावा पटेहरा विकास खंड के रन्नो देवी, दो से रामविलास पटेल, तीन से नगीना देवी, लालगंज के वार्ड तीन से आशा कोल, हलिया के वार्ड एक से राजकुमारी, वार्ड तीन से इंद्रावती, वार्ड चार से जनार्दन कोल, कोन के वार्ड दो से अमरनाथ दूबे, सिटी तीन से राहुल सोनकर ने नामांकन किया। इस अवसर पर सोनभद्र से अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल कोल, छानबे क्षेत्र से विधायक राहुल प्रकाश कोल, राष्ट्रीय सचिव रामाशंकर सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ सिंह, चिकित्सा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एसपी पटेल, जिलाध्यक्ष ई.रामलौटन बिंद, पार्टी के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पदाधिकारी कल्लू प्रधान, युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed