फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Commuters at Kasara will also face increased inconvenience; two trains bound for Banaras will be delayed.

Mirzapur News: कसारा में यात्रियों की भी बढ़ेगी परेशानी, बनारस आने वाली दो ट्रेनें होंगी लेट

Sat, 26 Sep 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Commuters at Kasara will also face increased inconvenience; two trains bound for Banaras will be delayed.
मिर्जापुर। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कल्याण-इगतपुरी रेलखंड में कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन से जुड़े कार्य के लिए पावर ब्लॉक किया जाएगा। इसके चलते मुंबई से बनारस आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इससे मिर्जापुर होकर बनारस जाने वाले यात्रियों की यात्रा भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस आठ अक्तूबर को निर्धारित समय रात 10:45 बजे के बजाय पांच घंटे 15 मिनट की देरी से सुबह चार बजे रवाना होगी। 17 अक्तूबर को भी 12167 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट की देरी से रात दो बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी।
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस नौ अक्तूबर को निर्धारित समय रात 12:15 बजे के बजाय चार घंटे की देरी से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी। 21, 22 और 23 अक्तूबर को भी यह ट्रेन करीब तीन घंटे पांच मिनट की देरी से रात 3:15 बजे रवाना होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस (11071) भी 14 और 15 अक्तूबर को तीन घंटे 15 मिनट की देरी से चलेगी। 17 अक्तूबर को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड होकर चलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139 पर पता करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed