फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Common Incubation Center is being constructed with Rs 3 crore 45 lakhs

Mirzapur News: तीन करोड़ 45 लाख से कराया जा रहा कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का निर्माण

Sun, 21 Jan 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Common Incubation Center is being constructed with Rs 3 crore 45 lakhs
मिर्जापुर। किसानों और बेरोजगार नव युवकों के लिए अच्छी खबर है। अब ऐसे लोगों को नौकरी के पीछे नहीं भागना पड़ेगा। लोग बिना फैक्ट्री लगाए ही अपने जिले में तैयार हो रहे कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से मामूली शुल्क पर तरह-तरह के उत्पाद तैयार कराकर अपने नाम के ब्रांड बाजार में उतार का अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन

इसे मूर्त रूप देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से विसुंदरपुर स्थित राजकीय पौधशाला परिसर में तीन करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा हो जाने पर किसान और बेरोजगार युवक यहां अपने मैटेरियल लाकर मामूली शुल्क पर उत्पाद तैयार कर उसे अपने ब्रांड देकर मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र सहित अन्य जनपदों के बाजारों में उतार कर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर में प्रशिक्षण आदि की भी सुविधा उपलब्ध होगी। बिसुंदरपुर स्थित राजकीय पौधशाला परिसर में तैयार हो रहे कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर की प्रतिदिन 10 क्विंटल उत्पादन क्षमता होगी। सेंटर में पहली लाइन सरसों तेल, दूसरी लाइन बेकरी और तीसरी लाइन केचप की बनाई जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम का कहना है कि कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर जिले में बेरोजगारी दूर करने में मददगार साबित होगा। सेंटर में मामूली शुल्क पर सरसों तेल, बेकरी और केचप का निर्माण कराकर किसान और बेरोजगार अपना ब्रांड खुद बाजार में उतारकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सेंटर में प्रशिक्षण आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed