फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Coconut laden truck overturns due to brake failure, driver dies

ब्रेक फेल होने से नारियल लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

Fri, 04 Nov 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Coconut laden truck overturns due to brake failure, driver dies
रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लेन पर ड्रमंडगंज घाटी बड़का मोड़ के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में ब्रेक फेल होने से नारियल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से नारियल सड़क पर बिखर गया। इस हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। खलासी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने नारियल को सड़क किनारे कराया।
विज्ञापन

तमिलनाडु के तेजनी जिले के आंदने निवासी ट्रक चालक मारीचमी (45) और खलासी प्रभु (24) पुत्र बोस निवासी तुबरीमान थाना पुदू पुड्डे तमिलनाडु के साथ नारियल लेकर वाराणसी जा रहे थे। ट्रक ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ के पास पहुंचा था कि ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने पर चालक ने ट्रक रोकने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बांई ओर पलट गया। इस हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। चालक को गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल चालक और खलासी को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने चालक मारीचमी को मृत घोषित कर दिया। खलासी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा के कारण ट्रक पर लदा नारियल सड़क पर बिखर गया था। इससे आवागमन बाधित हो गया था। पुलिस ने नारियल को किनारे करवाया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि नारियल लदा ट्रक तमिलनाडु से वाराणसी जा रहा था। ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समम ट्रक का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। घायल खलासी को अस्पताल भेजने के बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed