मिर्जापुर में सीएम योगी: 'कांग्रेस केवल नेहरु परिवार और सपा सैफई परिवार तक', शिक्षक सम्मेलन में विपक्ष पर बरसे
सीएम योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर दौरे पर पहुंच गए हैं। विंध्याचल मंदिर में दर्शन के बाद जनसभा स्थल कालीखोह मोड़ पर पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित किया।
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की सुबह मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर विंध्याचल के मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा। सीएम मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर दर्शन- पूजन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री कालीखोह मंदिर मोड़ स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां सीएम ने शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जो माफिया के सामने गिड़गिड़ाते थे। वो आज सुरक्षा की बात कर रहे हैं। नवरात्रि में मूर्ति रखने पर विवाद होता था। आज सरकार आपके द्वार खड़ी है।
सीएम योगी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को विजयी बनाकर विधान परिषद भेजने के लिए लोगों से अपील की। कहा कि सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। प्रोजेक्ट अलंकार के पास जो कार्य कर पा रहे हैं या निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौजवानों को नौकरी देने का काम कर रहे हैं इसके लिए आपके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास किए हैं। तब यह सरकार उन चीजों को लेकर आई तभी कार्य आगे बढ़ पाया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो आपकी आवाज उठा सके, आपके हाथों के संवर्धन की आवाज बन सके। शासन से उन योजनाओं को स्वीकृत कर सके जो आप तक पहुंच सके और अच्छा प्रतिनिधि जब आप चुनते हैं तो आपके सभी समस्याओं का समाधान होता है। वहीं गलत प्रतिनिधि चुनने से मानो समस्या का समाधान होने वाला भी हो तो उसके मार्ग में एक बैरियर खड़ा कर दिया है। समाजवादी पार्टी यही बैरियर है। मेडिकल कॉलेज ना बने इसके लिए इन लोगों ने व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया। भदोही में विश्वविद्यालय में न बने इसके लिए व्यवधान पैदा किया। मां गंगा में मिर्जापुर में और भदोही में पुल का निर्माण हो या सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज न बने इसके लिए भी व्यवधान पैदा करने का प्रयास सपा ने किया।
सीएम ने कहा यह सब विकास करना है तो फिर इनको बैरियर ही बने रहने दीजिए। चुनकर के मत भेजिए। इनके बैरियर को हम एक झटके में उखाड़ करके बाहर कर देंगे। अपने आप को तैयार होना होगा और बहन और भाइयों इसी के लिए आज हम सब आपके पास आए हैं। 23 अक्तूबर की तिथि विधान परिषद की शिक्षक विधान परिषद सीट के लिए वाराणसी खंड का चुनाव होने जा रहा है। वाराणसी में 9 जनपद हैं बलिया से लेकर के मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी समेत सभी जिलों में विकास के लिए अपने प्रयास को आगे बढ़ाना होगा। स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को चुनकर विधान परिषद भेजने का काम करिए।
कांग्रेस केवल नेहरु परिवार और सपा सैफई परिवार तक सीमित
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस केवल नेहरु परिवार और सपा सैफई परिवार तक सीमित है। प्रदेश को बेगाना बना दिया था। इसलिए जनता ने इनको बेगाना बना दिया।
विकास तब भी हो सकता था। मां अष्टभुजी व कालीखाेह के इन त्रिकोण को जोड़ने के साथ वहां का विकास हो सकता था। पहले यही पैसा जो आज मां विंध्वासिनी के कॉरिडोर में खर्च हो रहा है। त्रिकोण व बुनियादी सुविधा, मां गंगा में बड़े घाट के निर्माण में खर्च हो रहा है। यही पैसा 2017 के पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर गरीब की जमीन कब्जा करने के नाम पर खर्च करते थे। भाजपा सरकार ने यही पैसे के दुरुपयोग को रोका है और इधर मोड़ा है।
सीएम ने कहा कि विंध्याचल धाम में प्रतिदिन दो लाख लोग आकर दर्शन कर रहे हैं। पहले कितना सकरा था। हमारे विधायक है पंडित जी। पहले कितनी समस्या होती थी। श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। अब बिहार, मध्य प्रदेश या अन्य जगह जाते हैं तो लोग कहते है कि मां विंध्यवासिनी धाम गए थे। अब मां का धाम भव्य हो गया है। इसके लिए इच्छा शक्ति चाहिए। वोट बैंक से ऊपर उठने का सामर्थ्य चाहिए। यही दुर्भाग्य था देश का कि आजादी के बाद जिनको सत्ता सौंपी वे स्वयं दिग्भर्मित थे। कोई दिशा नहीं थी। हर काम परिवार के नाम। अपने परिवार तक सीमित थे। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी दोनों की यही नियत है। इसलिए इनकी छुट्टी कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.