{"_id":"621e68052951fd2085470bda","slug":"city-s-deteriorating-cleanliness-system-mirzapur-news-vns6411810195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की ध्वस्त हो रही सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की ध्वस्त हो रही सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की सफाई व्यवस्था दिन प्रतिदिन ध्वस्त होती जा रही है। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को भी सफाई का हाल बदहाल रहा। सुबह झाड़ू तो लगाई गई लेकिन कई जगहों से कूड़ा के उठान नहीं हुआ।
पर्व पर गंगा स्नान कर शिवालयों से दर्शन कर वापस लौटते हुए या जाते हुए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा के साथ कूड़ा उड़कर उनके बीच तक पहुंच गया। नागरिकों का कहना है कि इधर कुछ दिनों से नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो रही है। नगर के घंटाघर, बसनहीं बाजार, नारघाट, स्टेशन रोड, पैरिया टोला व अन्य कई जगहों पर ऐसी ही स्थिति है। कहा जा रहा है कि अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हैं। प्रशिक्षण हो रहा है, निरीक्षण हो रहा है। कई तरह के कार्य हो रहे हैं। इसलिए सफाई व्यवस्था पर अधिकारी या कर्मचारी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते सफाई बाधित हो रही है। नगर में तकरीबन 60 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। इसके लिए नगर पालिका के पास जेसीबी, लोडर, ठेला गाड़ी व हाथ गाड़ी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। सफाई कर्मी भी लगभग 600 के आसपास हैं। उसके बाद भी इस प्रकार की समस्या होना चिंता का विषय है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि सफाई हो रही है। कहीं कोई समस्या नहीं है।
शुरू हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण
मिर्जापुर। प्रदेश की नगर पालिकाओं में मंगलवार से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इसके लिए प्रदेश की टीमें अब कभी भी निरीक्षण के लिए आ सकती हैं। बिना नगर पालिका से संपर्क किये वे सीधे अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर जिले की रैंकिंग तय होगी जिसका लाभ या खामियाजा पालिका को योजनाओं के लिए आवंटित होने वाले बजट में हो सकता है।
विज्ञापन
सफाई की स्थिति पहले से बेहतर है। लेकिन बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। कूड़ा और सिल्ट का उठान होने लगेगा तो कोई समस्या नहीं रहेगी।
- राजीव त्रिपाठी
कई जगहों पर झाड़ू सुबह के नौ से 10 बजे तक लगता रहता है। यदि सुबह सात बजे तक झाड़ू लग जाए तो लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो।
- मनीष कुमार यादव
सफाई की व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तो नहीं हो रहा है लेकिन इसमें अभी और गति होनी चाहिए।
- रोहित कुमार तिवारी
नगर पालिका के सफाई निरीक्षकों को लगातार निरीक्षण करना चाहिए। इससे उनको जानकारी होगी कि कहां सफाई हो रही है और कहां नहीं। कर्मचारी भी तब जागरूकता से काम करेंगे।
- लक्खू यादव