फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Minister inaugurated 19 crime cells and one police station in the district

Mirzapur News: मुख्यमंत्री ने जिले में 19 क्राइम सेल और एक थाने का किया लोकार्पण

Thu, 29 Feb 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated 19 crime cells and one police station in the district
मिर्जापुर। प्रदेश के विभिन्न थानों के साथ ही जिले में एक साइबर क्राइम पुलिस थाना और 19 साइबर क्राइम सेल का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल उद्घाटन किया। वर्चुअल उद्घाटन के सजीव प्रसारण के लिए पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में 148 निर्माण कार्यों का बुधवार को सुबह वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया। लोकार्पण कार्यक्रम का पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि
विज्ञापन

के रूप में मौजूद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर काम कर रही है, ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पुलिस विभाग से संबंधित तीन हजार तीन सौ करोड़ रुपये के 148 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। मिर्जापुर जिले में सभी 19 थानों में साइबर क्राइम सेल और एक साइबर थाने का शुभारंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त एक एंटी करप्शन थाना और पांच थानोें में मेडिकल कक्ष का शिलान्यास किया गया है। इस दौरान मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी., डीआईजी आरपी सिंह, एसपी अभिनंदन, एएसपी सिटी नितेश सिंह, एएसपी नक्सल ओपी सिंह, सीओ मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वर्ष 2025 में प्रयागराज के संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेला में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में सामान्य इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के बाबत सीमावर्ती ड्रमंडगंज थाना परिसर में एक मेडिकल कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइबर सेल के वर्चुअल लोकार्पण के साथ ही मेडिकल कक्ष का भी शिलान्यास किया। समारोह में मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल उद्बोधन भी सुना। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, साइबर सेल प्रभारी भरत राय, सुरेश केसरी, मोनू सिंह, अरुण मिश्र आदि मौजूद रहे। राजगढ़ थाना परिसर में भी वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी विजय शंकर पटेल, सुमित सिंह, प्रशांत, रवि शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed