फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Engineer and Executive Engineer summoned

Mirzapur News: मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता तलब

Sun, 02 Nov 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer and Executive Engineer summoned
मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ निर्माणाधीन मां विंध्यवाासिनी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

साथ ही रविवार को लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता व संविदाकार को आयुक्त कार्यालय में पूरे अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति, श्रमिकों की संख्या आवश्यकतानुसार न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण) पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कांटैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

कहा कि श्रमिकों व कारीगरों तथा मशीनरी की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए 24 घंटे तीन शिफ्टों मे कार्य कराना सुनिश्चित कराएं ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि 47 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है जबकि मंडलायुक्त ने कहा कि 47 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण नहीं है। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक भवन जी प्लस-3 प्रथम व द्वितीय तथा एकेडमिक ब्लाक सहित अन्य कार्यों में निर्धारित समय सीमा के अनुसार कार्य बहुत पीछे पाया गया।

मंडलायुक्त ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राम नरायन व अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार से कहा कि प्रत्येक दिन सुबह छह बजे से निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य कराना सुनिश्चित कराए तथा प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट अपने निरीक्षण लाइव फोटो व्हाट्सएप ग्रुप भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य ठीक नहीं हुआ तो संविदाकार को काली सूची में डालने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed