फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chess champion Divya learned the nuances of chess from her mother's maternal home

Mirzapur News: शतरंज चैंपियन दिव्या ने मां के ननिहाल से सीखीं शतरंज की बारीकियां

Fri, 01 Aug 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chess champion Divya learned the nuances of chess from her mother's maternal home
महाकुंभ में परिवार के साथ दिव्या। - फोटो : samvad
मिर्जापुर/सीखड़। दिव्या देशमुख के महिला शतरंज विश्व कप विजेता बनने पर पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं। इसी के साथ मिर्जापुर के सीखड़ ब्लॉक का प्रेमापुर गांव भी सुर्खियों में आ गया है। यहां के शर्मा परिवार में भी दिव्या की जीत का जश्न मन रहा है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं और गर्व से दिव्या की कहानी बताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल दिव्या की मां नम्रता का ननिहाल प्रेमापुर है। नम्रता के ममेरे भाई रोहित शर्मा बताते हैं कि उनके बाबा दो भाई थे राम नरेश और दुर्गा प्रसाद। दुर्गा प्रसाद शर्मा जनहित के आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। वह विनोबा भावे के काफी करीबी थे। उनके पवनार स्थित परमधाम आश्रम में उनका आना-जाना होता था। छोटे दादा दुर्गा प्रसाद भी वहीं बस गए थे। विनोबा भावे और दुर्गा प्रसाद अक्सर शतरंज खेलते देखे जाते थे। कई बार उनके साथ नम्रता भी होती थीं। दिव्या को शतरंज की सीख मां से ही मिली।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि महाकुंभ के दौरान दिव्या अपनी मां और बड़ी बहन के साथ प्रयागराज आई थी। इसके बाद उसकी मां और बड़ी बहन पिता जटाशंकर शर्मा से मिलने के लिए घर आई थीं। बड़े भाई जय शर्मा नम्रता और दिव्या से मिलने नागपुर गए हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही दिव्या प्रतिभावान थी और उसे शतरंज खेलने का शौक था। उन्होंने कहा कि हमें दिव्या पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed