{"_id":"be3c5f6af23a47efffa5bfd2a1884603","slug":"chaupal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ाया ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पढ़ाया ककहरा
ब्यूरो , अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पहाड़ी ब्लाक के रानी चौकिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर खंड विकास अधिकारी चंदनदेव पांडेय ने चौपाल लगाया गया। चौपाल में मनरेगा, समाजवादी पेंशन, राज्य पोषण मिशन आदि की समीक्षा की। साथ ही बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की शिक्षा की स्थिति को जांचा और बच्चों को पढ़ाया भी। बीडीओ द्वारा बच्चों को पढ़ाते देख ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की।
बीडीओ ने चौपाल के दौरान गांव के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया कि मनरेगा कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता पर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं। बीडीओ ने सीडीपीओ दीपक चौबे को निर्देश दिया कि गांव के बच्चों की नियमित जांच कराएं, साथ ही कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को पोषाहार का वितरण कराएं। साथ ही बीडीओ ने समाजवादी पेंशन, इंदिरा और लोहिया आवास, कुपोषित बच्चों में सुधार, मनरेगा और राज्य पोषण मिशन के कार्याें की समीक्षा किया। साथ ही गांव में राज्य पोषण मिशन के तहत चल रहे कार्याें की जांच किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जिले में लागू हो रहा है। जिसके तहत पात्र लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि पात्रों का चयन नियमानुसार करें। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में लगे हैंडपंपों की जांच कर लें और गांव में खराब पड़ें हैंडपंपों को बनवाना सुनिश्चित करें। बीडीओ ने प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। किसी प्रकार की समस्या होने पर ब्लाक स्थित कार्यालय पर तत्काल मिले। चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी हरिशंकर पांडेय, एडीओ पंचायत चंद्रकांत शुक्ल आदि मौजूद रहे।