फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cement shed blown away in storm, mango fruits fell

Mirzapur News: आंधी में उड़े सीमेंट शेड, आम के फल गिरे

Fri, 10 May 2024 04:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Cement shed blown away in storm, mango fruits fell
हलिया। विकास खंड में बुधवार को देर रात आई आंधी-पानी के दौरान घरों के ऊपर लगे सीमेंट शेड और खपरैल उड़ गए। आंधी के चलते आम के फल भी गिर गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के थोथा, सिलहटा, खमरिया, बैधा, पुलियारी, देवरी, मनिगढ़ा आदि गांवों में आंधी से काफी नुकसान हुआ। टिन शेड उड़ने के अलावा बारिश से घर में रखे अनाज भी भीग गए। अचानक आई आंधी और बारिश से किसानों की काफी क्षति हुई है। लोगों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है। आंधी से छोटका थोथा गांव निवासी चंदा के मकान में लगे सीमेंट शेड उड़ गए। किनाई कोल के कच्चे मकान पर लगा सीमेंट शेड जमीन पर गिरा, इससे कुछ लोगों को चोट लगी है। इसी तरह से बारिश से प्रदीप दुबे के मकान में लगा सीमेंट शेड उड़कर नीचे गिर गया। श्याम नारायण दुबे तथा कई और लोगों के घरों में रखे गेहूं, चावल आदि भीग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed