फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   celebrated chacha nehru jayanti

बच्चों ने मनाई चाचा नेहरू की जयंती

Mon, 14 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
celebrated chacha nehru jayanti
बाल दिवस की पूर्व संध्या पर किट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे।
रविवार होने के बावजूद नन्हे मुन्ने स्कूल पहुंचे। खूब मस्ती की और एक दिन पूर्व ही अपने प्रिय चाचा नेहरू की जयंती मनाई। गुरु पूर्णिमा का पर्व होने के कारण सोमवार को अधिकांश स्कूल बंद रहेेंगे ऐसे में स्कूलों में रविवार को ही बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ कर प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


संस्कार पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला, संगीत, नृत्य, रंगोली, वाद विवाद कहानी वाचन,हिंदी अंग्रेजी कविता वाचन आदि में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि तातान्या भंडारी ने कहा कि इन्हीं बच्चों में देश का भविष्य छिपा हुआ है। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चों को अवसर देना अति आवश्यक है
विज्ञापन


। विद्यालय की निदेशिका रीतू भंडारी ने आभार जताया।  डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों द्वारा मानव शृंखला बना कर स्पेयर टाइम फार चिल्ड्रेन, एवं हैप्पी चिल्ड्रेेन्स डे के संदेश को दर्शाते हुए अभिभावकों को संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से माता पिता को यह संदेश दिया गया कि जितना महत्व वे अन्य कार्यों को देते हैं उतना ही बच्चों को भी दें। इस मौके पर दिनेश चंद्र सर्राफ, आयुष सर्राफ, आस्था सर्राफ, नेहा गुप्ता, उर्वशी जायसवाल, सोनाली श्रीवास्तव, शिव जी श्रीवास्तव, अमित यादव, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसए डाल्फिन एजुकेशन सेंटर में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर बाल मेले का आयोजन किया गया। छात्र बालक अपने अपने हाऊस के अनुसार टोली में अथवा एकल रूप में विभिन्न व्यंजनों तथा मनोरंजन के स्टालों को संचालित किया गया।  इस अवसर पर छात्र बालक और बालिकाओं ने आकर्षक मनोरंजन पूर्ण सांस्कृतिक    कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण भी किया जिससे बाल दिवस का आकर्षण बढ़ गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक एमएस आजम, प्रधानाचार्या तलत खान आदि   मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed