फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CDO inspected the bridge being built on the river Karnavati

सीडीओ ने कर्णावती नदी पर बन रहे पुल का किया निरीक्षण

Fri, 14 Oct 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
CDO inspected the bridge being built on the river Karnavati
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बृहस्पतिवार को कर्णावती नदी पर बने पुल, पहुंच मार्ग व अन्य सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बचे कार्यों को इस माह के अंत तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में पुल का निर्माण कार्य पूरा मिला। हालांकि पुल के पहुंच मार्ग पर बारिश के कारण मिट्टी कटी हुई दिखी। इस दौरान सीडीओ को अधिकारियों ने लगभग 10 मीटर की लंबाई में मिट्टी भराई का कार्य जरूरी बताया। इस पर सीडीओ ने बबुरा की तरफ लगभग 10 मीटर की लंबाई में मिट्टी भराई के अलावा अकोढ़ी की तरफ 130 मीटर लंबाई एवं सात मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बबुरा की तरफ 175 मीटर लंबाई एवं सात मीटर चौड़ाई में सड़क निर्माण कार्य बचा हुआ है। इस पर सीडीओ ने उन्होंने बचे कार्यों को इस माह के अंत तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सेतु निगम के सहायक अभियंता विजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी ने आगाह किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed