फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CBSE: Class 12 answer sheets to be checked digitally

सीबीएसई : डिजिटली जांची जाएंगी 12वीं की काॅपियां

Wed, 11 Feb 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Class 12 answer sheets to be checked digitally
अब सीबीएसई 12 वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं डिजिटली जांची जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को तो लाभ होगा ही, त्रुटियों की संभावना भी न के बराबर हो जाएगी। इससे रिजल्ट जारी करने में भी शीघ्रता होगी।
विज्ञापन

साथ ही किसी भी समस्या की स्थिति में उत्तर पुस्तिकाओं का परीक्षण भी त्वरित हो सकेगा।
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचाई जाएंगी। वहां पर उनको पूरी तरह से स्कैन किया जाएगा। स्कैनिंग के बाद पूरी उत्तर पुस्तिका को संबंधित कार्यालय के माध्यम से परीक्षकों तक ऑनलाइन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद परीक्षक उस उत्तर पुस्तिका का ऑनलाइन ही मूल्यांकन करेंगे और अंक प्रदान करेंगे। लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि इससे गलतियांं न के बराबर हाेंगी। बताया कि पूरा कार्य कंप्यूटर आधारित है तो संबंधित परीक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हाईटेक मूल्यांकन विधि को अभी 12 वीं के लिए लागू किया गया है। 10 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परंपरागत विधि से ही होगा।
इस बार सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक होगी तथा 12 वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 अप्रैल तक होगी।
जिले के 10 केंद्रों पर 12वीं के 3558 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 10 वीं में इस बार 4432 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

एचआरटीसी के मंडलीय कार्यालय में खाली कमरे में चल रहा हीटर। संवाद।

एचआरटीसी के मंडलीय कार्यालय में खाली कमरे में चल रहा हीटर। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed