फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused escapes from juvenile detention home; family turns him away upon his arrival home

Mirzapur News: बाल सुधार गृह से भागा आरोपी, घर पहुंचने पर परिजनों ने भगाया

Sun, 18 Oct 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Accused escapes from juvenile detention home; family turns him away upon his arrival home
- 14 अक्तूबर को विंध्याचल पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर स्थित किशोर संप्रेक्षण गृह से शनिवार सुबह नाश्ते के समय 15 वर्षीय किशोर दीवार फांदकर भाग गया। गणना के दौरान उसके गायब होने की जानकारी मिलने पर संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। परिसर के आसपास उसकी तलाश की गई। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन की। किशोर के विंध्याचल निवासी परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी घर आया था, जहां से परिजनो ने उसे भगाया।
विंध्याचल पुलिस ने 14 अक्तूबर को मोबाइल चोरी के मामले में चार लोगों को पकड़ा था। इनमें एक 15 वर्षीय किशोर भी था। पुलिस ने उसे किशोर संप्रेक्षण गृह, मोर्चाघर भेज दिया था। शनिवार सुबह आठ बजे सभी बाल अपचारी नाश्ता करने के लिए कमरे से बाहर आए। इस दौरान किशोर पीछे की दीवार फांदकर भाग गया। नाश्ते के बाद सभी बच्चे कमरे में लौटे तो वह नहीं मिला। इसके बाद गणना कराई गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर किशोर दीवार फांदकर भागता दिखाई दिया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि चोरी मामले में पकड़ा गया किशोर सुबह अन्य बाल अपचारियों के साथ नाश्ता करने आया था। नाश्ते के बाद सभी बच्चों के कमरे में लौटने पर गणना कराई गई। उस समय किशोर गृह में 77 बच्चे थे। संख्या एक कम मिलने पर पड़ताल की गई तो किशोर के गायब होने की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में उसके दीवार फांदकर भागने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक विजय राय ने किशोर के विंध्याचल निवासी परिजनों और पुलिस को सूचना दी। विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि किशोर मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ा गया था। उसके भागने की सूचना मिलने पर परिवार से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed