{"_id":"6ad3db66e2efe53796021c62","slug":"the-government-is-putting-those-who-speak-the-truth-in-jail-dharmendra-yadav-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163373-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच बोलने वालों को जेल में डाल रही है सरकार : धर्मेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच बोलने वालों को जेल में डाल रही है सरकार : धर्मेंद्र यादव
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजनकर बाहर निकलते सांसद धर्मेंद्र यादव।- संवाद।
-मंदिरों के चंदे में चोरी और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, पेपर लीक मामले में कार्रवाई पर उठाए सवाल
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सच बोलने और गलत चीजों का विरोध करने वालों को जेल में डाल रही है, जबकि भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाया जा रहा है।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश में अघोषित रूप से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राम मंदिर के चंदे से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दस दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कही थी, लेकिन चार महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
उन्होंने पेपर लीक के मामलों में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिरों का इस्तेमाल चंदा वसूली और लूट के लिए किया जा रहा है। उनके अनुसार, देश के सच्चे सनातनी इसे माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता आगामी चुनावों में लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।