फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cases over nine years, destroyed

Mirzapur News: नौ साल में आबकारी के 128 मुकदमों में बरामद 1745 लीटर शराब नष्ट

Sun, 01 Nov 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
cases over nine years, destroyed
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली शहर परिसर में कराया गया विनष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कोतवाली पुलिस ने माल निस्तारण अभियान के तहत शनिवार को आबकारी अधिनियम के 128 मुकदमों से संबंधित 1745 लीटर जब्त शराब नष्ट कराई। वर्ष 2017 से 2026 के बीच दर्ज मुकदमों में बरामद शराब का न्यायालय के आदेश के बाद विनष्टीकरण कराया गया।

शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में माल निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कोतवाली शहर परिसर में शराब नष्ट करने की कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार सदर नगीना सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम राजेश और कोतवाली शहर के थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा सहित पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। टीम की मौजूदगी में नियमानुसार 1745 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed