{"_id":"6ae656873f50fd0ced095824","slug":"documents-of-teachers-in-all-6000-council-run-schools-in-the-district-will-be-verified-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-164153-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले के सभी 6000 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले के सभी 6000 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच
विज्ञापन
- मांगा गया शपथपत्र व अन्य अभिलेख, जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी करनेवालों पर कसेगा शिंकजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी परिषदीय स्कूलों के लगभग 6000 शिक्षकों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए उनसे शपथपत्र मांगा गया है। साथ ही मूल प्रमाणपत्रों के छायाप्रति की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि भी मांगी गई। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी।
प्रदेश के एक जिले में महिला शिक्षिका के अभिलेखों के आधार पर उसी नाम की 17 शिक्षिकाओं की नियुक्ति विभिन्न जिलों में होने की बात सामने आई है। इसकी जानकारी सामने आते ही शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस प्रकार के प्रकरण की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए अब प्रदेश व्यापी जांच शुरू कर दी गई है। हर जिले में तैनात सभी परिषदीय व सहायता प्राप्त शिक्षकों से उनके बारे में निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र मांगा गया है। साथ ही मूल अभिलेखों के साथ ही नियुक्ति पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति मांगी गई है। इससे हर स्तर पर जांच करने में सुविधा हो। इसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को सूचित किया गया है। शिक्षकों से कहा गया है कि वे निर्धारित प्रारूप पर शपथपत्र बनाकर अपने बीईओ के माध्यम से प्रस्तुत करें।
एसटीएफ की निगरानी में होगी जांच
इस पूरी जांच प्रक्रिया की निगरानी एसटीएफ करेगी। उसी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पूरी होगी। इसके पहले भी फर्जी अभिलेखों में जिले में दो शिक्षक पाए गए थे। उसमें से एक ने फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र लगाकर तथा दूसरे ने अन्य फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। सत्यापन में जब उनके द्वारा लगाए गए अभिलेख फर्जी पाए गए तो उसके बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
वर्जन
इस संबंध में सभी शिक्षकों को सूचित कर जानकारी दे दी गई है। वे अतिशीघ्र अपना शपथपत्र भरकर उपलब्ध कराएं।
- अनिल कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी