फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case registered against woman converting religion

Mirzapur News: धर्म परिवर्तन करा रही महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against woman converting religion
मिर्जापुर (सक्तेशगढ़)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी उर्मिला पर रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने का वीडियो और ईसाई धर्म की किताब भी मिली है। रामपुर 38 गांव निवासी विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक सहमंत्री ने राजगढ़ पुलिस से शिकायत की है कि चंदनपुर गांव की आरोपी महिला गांव के लोगों को रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रही है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि सात साल पहले उसने धर्म परिवर्तन किया है। महिला गांव और आसपास के गांवों में धन का लालच देकर कुछ लोगों को ईसाई धर्म भी कबूल कराई है। सलखन चर्च से उसे कंबल और अन्य सामान गरीबों में बांटने के लिए मिलता है। उसने बताया कि क्षेत्र के कई परिवार हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति हटाकर ईसाई धर्म के अनुसार प्रार्थना कर रहे हैं। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने वाली एक महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed