फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case against Kotedar for getting less stock

Mirzapur News: खाद्यान्न का स्टाक कम मिलने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा

Wed, 15 Nov 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case against Kotedar for getting less stock
ड्रमंडगंज। जांच के दौरान 304 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न का स्टाक कम पाए जाने पर आपूर्ति निरीक्षक हलिया ने शनिवार को देर शाम थाना क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के उचित दर विक्रेता सुनीता देवी के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने बताया है कि शिकायत मिलने के बाद नायब तहसीलदार के निर्देश पर उचित दर की दुकान के स्टाक की जांच की गई। दुकान के स्टाक में 215 क्विंटल चावल तथा 89 क्विंटल गेहूं कम पाया गया था। आपूर्ति निरीक्षक ने कहा जांच आख्या पर जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने के बाद कोटेदार के खिलाफ ड्रमंडगंज थाने मेंं मुकदमा दर्ज करा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed