फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collided with tree, monk died, four injured

Mirzapur News: पेड़ से टकराई कार, साधु की मौत, चार घायल

Mon, 07 Aug 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, monk died, four injured
राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार स्थित किसान इंटर काॅलेज के पास रविवार को सुबह प्रयागराज से आ रही कार पेड़ सेे टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक साधु समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे सभी घायलों को निकालकर सीएचसी राजगढ़ पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने साधु को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के मारकुंडी घाटी स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी साधु स्वामी चरण आनंद सरस्वती को प्रयागराज से लाने के लिए एक दिन पूर्व उनके भक्त कार से गए थे। सोनभद्र निवासी सभी भक्त उनको लेकर शनिवार की रात 11 बजे प्रयागराज से चले थे। कार रविवार को सुबह पांच बजे के करीब राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार स्थित किसान इंटर काॅलेज के पास पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर राजगढ़ सीएचसी पहुंचवाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने साधु स्वामी चरण आनंद सरस्वती (58) को मृत घोषित कर दिया। घायल अमरेश तिवारी (47), विनोद कुमार (42), आशीष मिश्रा (40), दिनेश कुमार (45) के पैर में गंभीर चोटें आई थीं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ थानाध्यक्ष निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि सुबह राहगीरों के माध्यम से कार दुर्घटना सूचना मिली थी। पानी में भीगते हुए सभी लोग कार में फंसे थे। घायलों को बाहर निकालकर सीएससी राजगढ़ पहुंचवाया गया। जहां एक साधु की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है। साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed