{"_id":"5f074f318ebc3e63980adcec","slug":"canal-open-for-paddy-farming-in-mirzapur-mirzapur-news-vns534895786","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की रोपाई के लिए खोली गई जरगो बांध की नहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की रोपाई के लिए खोली गई जरगो बांध की नहरें
विज्ञापन
फोटो-
धान की रोपाई के लिए खोली गई जरगो बांध की नहरें
संवाद न्यूज एजेंसी
इमिलिया चट्टी। धान की रोपाई के सीजन को देखते हुए बृहस्पतिवार से जरगो जलाशय की समस्त नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। सुबह जरगो जलाशय खोलते समय बांध का लेवल 316.06 फीट था जो दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र में हुई अच्छी बरिश के चलते पानी का लेवल 316.09 फिट हो गया। 318.00 फिट लेबल से ऊपर होने पर निकासी गेटों से पानी खोल दिया गया। जरगो प्रणाली की मुख्य नहर जरगो फीडर 50 चक्र पंसाल से और नवकुंडी माइनर को हाफ पंसाल से खोला गया है। आवश्यकता अनुसार जरगो कमांड के किसानों की ओर से पानी की मांग के आधार पर घटाया और बढ़ाया जाएगा। किसान कल्याण समिति ने इस वर्ष समय से बारिश होने और बांध में पर्याप्त पानी रहने के कारण जहां खरीफ की मुख्य फसल धान और रवि की मुख्य फसल गेहूं के अच्छे पैदावार होने की आशा की है वहीं किसानों से अपील की है कि किसान भाई तत्काल धान की रोपाई प्रारंभ कर दें।