{"_id":"666e03f1869397677e09fe67","slug":"called-to-meet-and-then-strangled-murder-case-filed-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117652-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मिलने के लिए बुलाया फिर गला रेत कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मिलने के लिए बुलाया फिर गला रेत कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी युवती की प्रेमी ने शुक्रवार की रात गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को हलिया-सोनगढ़ा मार्ग पर स्थित पुलिया के नीचे छिपा दिया। रात में घर नहीं आने पर परिजन खोजते रहे। शनिवार की सुबह पुलिया की ओर गए ग्रामीणाें ने शव देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ और थानाध्यक्ष ने डाॅग स्क्वाॅड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
अहुगी कला गांव निवासी 27 वर्षीय सुमन उर्फ नन्हकी की शादी पांच साल पहले सोनगढ़ा गांव निवासी कमलेश कोल के साथ हुई थी। सुमन शादी के बाद दो बार ससुराल गई थी। वह चार साल से मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण संबंध विच्छेद हो गया था। पति ने दूसरी शादी कर ली। सुमन शुक्रवार को घर में खाना बनाकर माता-पिता को खिलाने के बाद रात नौ बजे घर से यह कहकर निकली कि गांव निवासी अमृतलाल बुला रहा है। देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। इस बीच शनिवार को सुबह करीब सात बजे घर से 150 मीटर दूर गांव के लोग सिवान में शौच के लिए गए तो पुलिया के पास उसका चप्पल दिखा। पुलिया के नीचे सुमन की गला रेतकर हत्या कर शव छिपाया गया था। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसका एक भाई आशीष है। मां पुदीना की तहरीर पर पुलिस पड़ोसी अमृत लाल उर्फ मितऊ के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। आरोप है कि अमृत लाल हमेशा घर आता-जाता था। उसे मना किया जाता था, परंतु वह नहीं मान रहा था। सुमन को दो बार गर्भपात की गोली भी खिलाया था। शुक्रवार को उसने सुमन को फोन कर बुलाया। अमृत लाल की शादी कहीं तय है। सुमन उससे शादी करना चाहती थी। उसने सुमन को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। शव मिलने के बाद एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह, सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी, हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने डाॅग स्क्वाॅड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी अभिनंदन का कहना है कि शव मिलने की सूचना पर जांच पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया जांच से पता चला है कि युवती की हत्या की गई है। परिजनों ने जिस पर शक जताया है, उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।