फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cabinet Minister Sanjay Nishad in Mirzapur today Will have darshan of mother Vidhyavasini and will also hold

मिर्जापुर में आज कैबिनेट मंत्री संजय निषाद: मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत ये रहेगा शेड्यूल

Sun, 09 Oct 2022 07:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Oct 2022 07:45 AM IST
सार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय कुमार निषाद आज मिर्जापुर आ रहे हैं। बता दें कि संजय निषाद शुक्रवार को चित्रकूट में थे जहां उन्होंने पिछली सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Cabinet Minister Sanjay Nishad in Mirzapur today Will have darshan of mother Vidhyavasini and will also hold
डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद रविवार को मिर्ज़ापुर आ रहे हैं। सुबह नौ बजे मां विध्यवासिनी का दर्शन करेंगे। साढ़े नौ बजे पक्का घाट पर रिवर रैंचिंग 60 हजार अंगुलिका मत्स्य बच्चों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। दस बजे गायत्री पैलेस, न्यू वीआईपी रोड पर प्रेस प्रतिनिधियों से बात करेंगे। दोपहर एक बजे रिद्धि वृद्धि बैंक्वेट हॉल में निषाद पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

 

Cabinet Minister Sanjay Nishad in Mirzapur today Will have darshan of mother Vidhyavasini and will also hold
मंत्री संजय निषाद। - फोटो : amar ujala
बता दें कि संजय निषाद शुक्रवार को चित्रकूट में थे जहां उन्होंने पिछली सरकार पर जमकर हमला बोला। संजय कुमार निषाद ने राजापुर कस्बे में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआ समुदाय का ध्यान रखते हुए काम किए हैं। सरकार ने 17 जातियों के लिए निःशुल्क बीमा योजना लागू की है  जिसका लाभ मछुआ समुदाय की अन्य जातियों को भी मिलता है। 
निःशुल्क बीमा योजना के तहत मृत्यु पर पांच लाख रुपये व विकलांगता पर ढाई लाख रुपये की सहायता दी जाती है। आगे उन्होंने कहा कि पिछली  सरकारों ने हमारे समुदाय को ठगने का काम किया है। आजादी से लेकर 2014 तक सरकारों ने मछुआ समुदाय के लोगों पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed