{"_id":"6aeb920c7fadfb1a4506613d","slug":"by-the-glow-of-lamps-a-vibrant-cultural-display-witnessed-during-the-deepotsav-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-164479-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दीपों की रोशनी से जगमगाया बीएचयू का दक्षिणी परिसर, दीपोत्सव में दिखी सांस्कृतिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दीपों की रोशनी से जगमगाया बीएचयू का दक्षिणी परिसर, दीपोत्सव में दिखी सांस्कृतिक छटा
विज्ञापन
बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम।स्रोत- दक्षिणी
रंगोली, गायन, नृत्य, कविता पाठ और रामलीला की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बुधवार को नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल के सहयोग से दीपोत्सव-2026 का भव्य आयोजन हुआ। खेल संकुल में हुए कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान रंगोली, गायन, नृत्य, कविता पाठ और रामलीला सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने मंगल दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आकाश दीप भी प्रज्वलित कर छोड़े गए। आचार्य प्रभारी ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में ज्ञान, सकारात्मकता, एकता और मानवीय मूल्यों का प्रकाश फैलाने का अवसर है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल की समन्वयक डॉ. दीपिका कौर और सह-समन्वयक डॉ. कौस्तव चटर्जी के संयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। गायन, नृत्य, कविता पाठ और रामलीला की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। परिसर के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर उत्सव में सहभागिता की। अंत में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र सलाहकार डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. त्रियुगीनाथ, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सविता देवागन, डॉ. शशिधर केएस, डॉ. रजनी श्रीवास्तव, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. आलोक सिंह, संतोष उपाध्याय, श्रेया मुखर्जी, अनुराग, पल्लवी, शिवाजी और राम प्रकाश आदि रहे।