फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Burning furnaces in many places in the city, suffocating in poisonous gas

शहर में कई जगह धधक रहीं भट्ठियां, जहरीली गैस में घुट रहा दम

Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Burning furnaces in many places in the city, suffocating in poisonous gas
रोक के बावजूद शहर की घनी आबादी वाले मुहल्लों में पीतल के बर्तन से जुड़ी भट्ठियां बेरोकटोक धधक रही हैं। इससे निकलने वाला धुआं आबोहवा को दूषित कर रहा है। बेलन की धमक घर की नींव तक हिला दे रही हैं। भट्ठियों से निकलने वाली जहरीली गैस जहां लोगों का दम घोट रही है, वहीं प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

न्यायालय के सख्त आदेश के बाद कुछ वर्ष पहले ऐसे उद्योगों की स्थापना या उनके संचालन पर रोक लगा दी गई थी। अब फिर से पीतल के बर्तन से जुड़ी भट्ठियां धधक रही हैं। इसके संचालन से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पीतल के बर्तन से जुड़ी भट्ठियां व बेलन भी उसी में शामिल हैं। घनी आबादी के क्षेत्र में 40 से ज्यादा बेलन चलाए जा रहे हैं, जबकि घनी आबादी में 2019 से इन्हें बंद करने का आदेश है। 300 के आस - पास पीतल जलाने की भट्ठियां जल रही हैं, जिनमें पीतल को गलाने के लिए केमिकल और एल्युमीनियम का इस्तेमाल होता है। जिसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। धुआं के लिए चिमनी तक नहीं लगी है। इन्हें शहर से बाहर स्थापित करने का निर्देश दिया गया। शुरूआत में शहर के भीतर संचालित हो रहे ऐसे अवैध संयंत्रों पर कार्रवाई भी हुई, परंतु एक बार फिर व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जहां एक ओर शहर के विभिन्न मुहल्लों में बाकायदा दिन रात भट्ठियां सुलग रही हैं,वहीं बेलन के शोर की वजह से लोगों का आराम हराम हो गया है। वायु व ध्वनि प्रदूषण का सबसे ज्यादा प्रतिकूल असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed